Monday, October 27, 2008

क्या गोली का जवाब गोली है?

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री आरआर पाटिल का यह कहना कि गोली का जवाब गोली ही हो सकती है। अगर मुल्क के सभी लोग इसी तरह प्रतिशोध यानी बदले की भावना से अपने कार्र्यो को अंजाम देने लगें तो क्या होगा?

पाटिल का यह कहना कि अगर कोई पागल आदमी यदि बस में हथियार लेकर डराने की कोशिश करेगा तो उसे इसी (जिस तरह से सोमवार को मुंबई पुलिस ने राहुल को मार गिराया) भाषा में जवाब मिलेगा।

मगर क्या पुलिस ने मुंबई में हाल ही में पीटे गए उत्तर भारतीय रेलवे परीक्षार्थियों की आवाज बनने की इच्छा रखने वाले राहुल की आवाज को मुंबई पुलिस की गोलियों ने दबा नहीं दी है?

राहुल एक दिन पहले ही मुंबई आया था। यहां बेस्ट की बस 'हाइजैक' करना और हवा में गोलियां चलाना राहुल की मौत का कारण बन गया।

कई मुकदमों और गैर जमानती वारंट के बावजूद राज ठाकरे को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस की इस 'सक्रियता' को पाटिल ने एकदम सही ठहरा दिया। पाटिल ने कहा कि पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया।

पुलिस और पाटिल इस घटना को 'मुठभेड़' बता रहे हैं, लेकिन कई लोग इसे हत्या बता रहे हैं। पर हकीकत क्या है? मुंबई पुलिस एक ऐसे नवयुवक के 'एनकाउंटर' को लेकर सवालों के घेरे में है, जो शुरू से यह कहता रहा कि वह किसी को हानि नहीं पहुंचाना चाहता, सिर्फ मुंबई के पुलिस आयुक्त से बात करना चाहता है। फिर उसे क्यों मारा गया?

9 Comments:

At October 27, 2008 at 10:44 PM , Blogger संगीता पुरी said...

बहुत दुखद घटना है यह। आपके पूरे परिवार और मित्रगण सहित आपको भी परम मंगलमय त्‍यौहार दीपावलि की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

 
At October 27, 2008 at 11:22 PM , Blogger श्रीकांत पाराशर said...

Jis desh ka griha mantri shivraj patil jaisa koi ho aur kisi rajya ka griha mantri r r patil jaisa vyakti ho to vahan jyada achhi apeksha karna bhi buddhimani nahin hai. Diwali ke awsar par hamari aapko subh kamnayen ki deep parv ke deepakon ka prakash aapke jeevan men khushiyon ki roshni failaden.

 
At October 27, 2008 at 11:34 PM , Blogger Vivek Gupta said...

एक युवक मारा गया काफी ग़लत हुआ | दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ!
दीपावली आप और आपके परिवार के लिए सर्वांग समृद्धि लाए!

 
At October 27, 2008 at 11:46 PM , Blogger Unknown said...

राहुल एक सत्याग्रही था। कांग्रेस सरकार के हाथ उसके खुन से रंगे हैं।......... यह सरकार आतंकीयो के आगे तो नतमस्तक रहती है, लेकिन सीधे साधे लोग एवम अबला साध्वीयो पर अत्याचार करती है। दुख होता है यह सब देख कर । कांग्रेस का पाप का घडा अब भरने हीं वाला है ......

 
At October 28, 2008 at 12:15 AM , Blogger राज भाटिय़ा said...

दीपावली पर आप को और आप के परिवार के लिए
हार्दिक शुभकामनाएँ!
धन्यवाद

राहुल की घटना बहुत ही दुख्द है,

 
At October 28, 2008 at 1:20 AM , Blogger ghughutibasuti said...

जो हुआ वह दुखद है ।
आपको व आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं ।
घुघूती बासूती

 
At October 28, 2008 at 6:12 AM , Blogger Gyan Darpan said...

घटना दुखद है पुलिस को सयंम बरतना चाहिए था |

 
At October 28, 2008 at 11:56 AM , Blogger दिनेशराय द्विवेदी said...

दुखद घटना!

दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपावली आप और आप के परिवार के लिए सर्वांग समृद्धि और खुशियाँ लाए।

 
At October 29, 2008 at 10:06 AM , Blogger गगन शर्मा, कुछ अलग सा said...

आपको सपरिवार दीपोत्सव की शुभ कामनाएं। सब जने सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। यही प्रभू से प्रार्थना है।

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home